बिल्सी: इस्लामनगर में कच्छाधारी गिरोह ने घर में घुसकर लूटपाट की, विरोध करने पर घर वालों के साथ की जमकर मारपीट, मौके पर पुलिस टीम
Bilsi, Budaun | May 20, 2026 बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रात्रि के वक्त कच्छाधारी गिरोह ने घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर घर वालों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में कई लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है साथ ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।