जशपुर: मूकबधिर युवती की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, पोस्टमार्टम में मिली संदिग्ध वस्तुएं; मजिस्ट्रियल जांच शुरू
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास की शिकार 18 वर्षीय मूकबधिर युवती की मौत का मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। युवती की मौत के बाद सामने आए तथ्यों को देखते हुए प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद युवती को 3 अप्रैल को जशपुर स्थित सखी सेंटर में रखा गया था