उचकागांव थाना क्षेत्र के कपरपुरा गांव में बटाई में दो बोरा और अनाज नहीं देने पर जमीन मालिक ने बटाईदार अदूद खान को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना तब हुई जब वह दो बोरा अनाज लेकर जमीन मालिक के घर गए हुए थे। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।