पूरनपुर: चूका बाजार में अंबेडकर फ्लेक्सी फाड़ने और धमकी का आरोप, माधोटांडा पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर तहसील निवासी अधिवक्ता लालाराम ने माधोटांडा थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर चूका बाजार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की फ्लेक्सी फाड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पचपेड़ा महराजपुर निवासी नीलकंठ मंडल ने पहले भी फ्लेक्सी फाड़कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।