आधी रात को सड़कों पर उतरीं SP अपर्णा रजत कौशिक, मिर्जापुर में सघन चेकिंग अभियान
**गो-तस्करी, अवैध शराब और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के निर्देश**
**मिर्जापुर, 29 अक्टूबर।** पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने 28/29 अक्टूबर की रात कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर और चिल्ह क्षेत्र में सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।
जिलेभर में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस को गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया गया।
#MirzapurPolice #MirzapurNews #अपर्णारजतकौशिक #TodayMirzapurNews #UPPolice
Mirzapur, Mirzapur | Oct 29, 2026