महागामा: महागामा के उर्जा नगर में भगवान जगन्नाथ की वापसी रथ यात्रा निकाली गई, एक महीने से चली आ रही रथ यात्रा का हुआ समापन।
Mahagama, Godda | Jul 24, 2026 आठ दिनों तक मौसी के घर भक्तों को दर्शन देने के बाद भगवान श्री जगन्नाथ शुक्रवार को अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर ऊर्जा नगर मुख्य मंदिर लौट गए। मानता है कि इस यात्रा में शामिल होकर रथ की रस्सी खींचने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान जगन्नाथ विशेष कृपा बरसाते हैं तथा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।