बनमनखी: रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से मची सनसनी
जानकीनगर थाना क्षेत्र में जेबीसी नहर के समीप शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पूर्णिया–सहरसा रेलखंड के रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष आंकी जा रही है। स्थानीय ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास जाकर देखा तो एक श