कुमारखंड प्रखंड के बिशनपुर बाजार पंचायत के टिकुलिया में रविवार को दिन के करीब दस बजे सत्संग स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम व सत्संग एवं महासभा की बैठक टिकुलिया ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित की गई। आगामी 21, 22 व 23 नवंबर 2026 को होने वाले 115 अखिल भारतीय संतमत सत्संग का आयोजन होना है।