होशंगाबाद नगर: सिक्योरिटी पेपर मिल अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों से विधायक ने की मुलाकात धरना कराया समाप्त
नर्मदापुरम स्थित सिक्योरिटी पेपर मिल (SPM) में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों से गुरुवार को नर्मदापुरम विधायक ने मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और प्रबंधन के बीच सकारात्मक वार्ता हुई, जिसके परिणामस्वरूप धरना समाप्त कर दिया गया।