होशंगाबाद नगर: कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर हुई चर्चा
आगामी त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली थाना प्रभारी, एसडीओपी देहात, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर के व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने पर चर्चा की।