आबापुरा: जांबुडोर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने महिला को रास्ते में रोककर चाकू से किया हमला, हाथ में आए 8 टांके
आंबापुरा थाना क्षेत्र के जांबुडोर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां पूर्व के किसी विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला को रास्ते में घेर लिया और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ पर गंभीर चोट आई है। परिजनों ने बताया कि इतरी पत्नी नरू निवासी जांबुडोर का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।