चूरू: सुभाष चौक क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से दुकानदार परेशान, नारेबाजी कर जताया रोष
Churu, Churu | Jun 22, 2026 चूरू शहर के सुभाष चौक क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई है। सोमवार दोपहर 2 बजे करीब परेशान दुकानदारों ने एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली गुल होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना