शामली: शामली जिले में गेहूं खरीद के लिए स्थापित किए गए 28 क्रय केंद्र, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यशाला
Shamli, Shamli | Apr 2, 2026 गुरूवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम न्यायिक व जिला खरीद अधिकारी सोहनलाल की अध्यक्षता में गेहूं क्रय से संबंधित कार्यशाला हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि जिले में 30 मार्च 2026 से गेहूं खरीद प्रारंभ हो गई है, जिसके लिए 28 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 4 मोबाइल क्रय केंद्र शामिल हैं।