फतेहपुर: ललौली में पत्नी के मायके से न लौटने पर विकलांग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का हाल बेहाल, पुलिस मौके पर
ललौली थाना क्षेत्र के पथरी मजरे अढ़ावल गांव में बुधवार देर रात एक 35 वर्षीय विकलांग युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पथरी मजरे अढ़ावल निवासी अमित निषाद (35) पुत्र राम आसरे शारीरिक रूप से विकलांग था।