नगरी: नगरी में आवारा कुत्तों ने गाय के बछड़े की ले ली जान, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Nagri, Dhamtari | May 17, 2026 मिली जानकारी के अनुसार नगरी- धमतरी रोड स्थित नहर नाली के पास आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बछड़े पर हमला कर उसे नोच-नोच कर मार डाला। रविवार सुबह राहगीरों ने नाली के किनारे बछड़े का शव पड़ा देखा, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।