गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे कारखाने में कुंभ मेले को लेकर कुंभ थीम पर तैयार की जा रही ट्रेन की बोगियां
महाकुंभ 2025 में प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की बोगियां को कुंभ थीम पर तैयार किया जा रहा है। ट्रेन की बोगियां पर विनाइल रैपिंग यानी प्लास्टिक कोटेड पेंटिंग की जाएगी। इनमें दो ट्रेनों का काम पूरा हो गया है। यह ट्रेन गोरखपुर बस्ती, गोरखपुर कैंट से चलाई जाएगी। गोरखपुर रेलवे कारखाने में इन बोगियां को तैयार किया जा रहा है।