बदायूं: पटना के देवकली गांव में युवक ने घर पर विषाक्त पदार्थ खाया, इलाज के दौरान रामा अस्पताल में हुई मौत
Budaun, Budaun | May 27, 2026 जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के पटना देवकली गांव के रहने वाले 18 वर्षीय बागेश पुत्र राजपाल ने घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तो परिजन उसे बदायूं के रामा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर रात बागेश की मौत हो गई। तो अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बागेश के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।