बेगूसराय: जीरोमाइल थाना पुलिस ने 2 किलो गांजे के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: SP
जीरोमाइल थाना की पुलिस ने लगभग 02 किलो गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस व्यक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर अमित कुमार को लगभग 02 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया.