महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान के विरोध में भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया के पुतला दहन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गिरजेश खरे ने जानकारी दी हैं। शनिवार शाम 06 बजे उन्होने बताया कि अभी एक ताजा वीडियों आया फूल सिंह बरैया का आया है जो कांग्रेस पार्टी से भांडेर के विधायक है। उन्होंने बहुत गलत बोला है महिलाओं को लेकर जिसकी हम घोर निंदा करते है।