सदर: ठगों ने शातिराना तरीके से एक व्यक्ति के खाते से एटीएम के माध्यम से निकाले ₹71,050
Sadar, Allahabad | Jun 11, 2026
प्रयागराज में ATM से ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने शातिराना तरीके से एक व्यक्ति के खाते से 71,050 रुपए निकाल लिए। तीन युवक पहले एटीएम केबिन में पहुंचे। ATM के कार्ड स्लॉट में फेविक्विक लगा दिया, जिससे उसमें कार्ड फंस जाए। कुछ देर बाद एक व्यक्ति रुपए निकालने एटीएम पहुंचा। जैसे ही उसने कार्ड डाला, वह मशीन में फंस गया। वह काफी देर तक परेशान ह