बरेली: बरेली में 50 हिंदू परिवारों का ऐलान, कहा- मंदिर नहीं बना तो धर्म बदल लेंगे, योगी राज में हो जाएंगे मुसलमान
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब करीब 50 हिंदू परिवारों ने सामूहिक धर्म परिवर्तन की चेतावनी दे दी। लोगों का आरोप है कि 70 साल पुराने संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार में कुछ दबंग रोड़े अटका रहे हैं और पुलिस काम रुकवा देती है। आक्रोशित परिवारों का कहना है कि अगर मंदिर बनवाने की अनुमति नहीं मिली, तो उनके पास नमाज पढ़ने