मदनपुर: विशुनपुर गांव में नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, सरपंच ने खोला मोर्चा; जांच की मांग उठी, वीडियो वायरल
मदनपुर प्रखंड की घटराइन पंचायत के विशुनपुर गांव में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। पंचायत के सरपंच ऋषि कुमार सिंह ने मुखिया संजय यादव पर निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग और भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। सरपंच ऋषि कुमार सिंह ने कहा, "जनता के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्द