कुशलगढ़: कुशलगढ़ के निजी स्कूलों की कमान आखिर किसे मिली? आमसभा में हुआ बड़ा फैसला
गैर सरकारी निजी शिक्षण संस्थान संगठन की कुशलगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष प्रशांत नाहटा के सानिध्य में रविवार शाम 4 बजे संपन्न हुआ। निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों की आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए तेजपाल सिंह जादव को ब्लॉक अध्यक्ष, सम्राट सिंह झाला को सचिव तथा रमेश यादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।