सासनी: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, यातायात हुआ प्रभावित
Sasni, Hathras | May 28, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के कस्बा सासनी के प्रकाश एकेडमी के पास एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में लगी आग को देख मौके पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर इलाका पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कार में लगी आग से कुछ समय यातायात प्रभावित हो गया।