लातेहार: खेत बचाओ अभियान के तहत हरखा मे किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी
सदर प्रखंड लातेहार के मोंगर पंचायत के हरखा गांव में रविवार की दोपहर करीब एक बजे “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं सूखा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई।