कहरा: सोनवर्षा राज थाना के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी
Kahara, Saharsa | Feb 25, 2024 सोनवर्षा राज थाना के फतेहपुर गांव वार्ड 5 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में जमकर मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में एक महिला और एक पुरुष जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम चंडिका देवी और शंभू मुखिया जो की सोनवर्षा राज थाना के फतेहपुर गांव वार्ड 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।