कहरा: बख्तियारपुर थाना के सकरा पहाड़पुर गांव में मारपीट छुराने गई महिला के साथ हुई मारपीट जख्मी महिला सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 24, 2024 सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरा पहाड़पुर गांव में दो बच्चों के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो रहा था। उसी मारपीट को एक महिला छुराने गई तो उसके साथ ही मारपीट हो गई। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जख्मी महिला का नाम अंजली कुमारी बताया जा रहा है।