कहरा: DEO कार्यालय में STET का प्रमाण पत्र लेने के लिए उमड़ी सफल अभ्यर्थियों की भीड़, 3000 अभ्यर्थियों को मिला प्रमाण-पत्र
Kahara, Saharsa | Feb 24, 2024 शनिवार को डीईओ कार्यालय में एसटीईटी का प्रमाण-पत्र लेने के लिए सफल अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल बीते अक्टूबर 2023 में एसटीईटी की परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसके प्रमाण पत्र डीईओ कार्यालय के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। प्रमाण-पत्र के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिक्षा विभाग के वरीय लिपिक रौशन के अनुसार 3000 अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए है।