बेगूसराय: कारगिल भवन में DM ने तकनीकी कार्यों की समीक्षा की, कई निर्देश दिए
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में तकनीकी कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई. इस दौरान डीएम ने सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की एवं लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है. इस मौके पर सहायक समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा किशन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.