बेगूसराय: प्रशिक्षु IAS ने बेगूसराय DM के समक्ष पदभार ग्रहण किया, डीएम ने किया स्वागत
बेगूसराय जिले में प्रशिक्षु आईएएस अजय यादव ने सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के रूप में डीएम तुषार सिंगला के समक्ष पदभार ग्रहण सोमवार की दोपहर 02:00 बजे किया है. मौके पर डीएम ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं बेगूसराय जिले का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने का काम किया. इस मौके पर डीएम ने बेगूसराय जिले में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी बिंदुबार दी.