बख्शी का तालाब: महिगवां के सोनवा गांव में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किया गया हमला, दो लोग घायल
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र स्थित सोनवा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिससे दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिलीप ने रंजीत पर हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।