कौंच: असुपुरा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल, दूसरे बाइक चालक द्वारा कट करने से हुआ हादसा
Konch, Jalaun | May 4, 2026 कोंच क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क दुर्घटना में भाई-बहन घायल हो गए। पचीपुरा खुर्द निवासी सचिन अपनी बहन शालिनी के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी असुपुरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने अचानक कट मार दिया। संतुलन बिगड़ने से दोनों गिर पड़े और घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।