लंका चौराहे के पास बुधार देर रात एक ई-रिक्शा में रखे बोरे से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया। बोरा खुलवाने पर उसमें हड्डियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची लंका थाना पुलिस ने ई-रिक्शा में सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।