केकड़ी: एनडीपीएस एक्ट में वांछित इनामी आरोपी को केकड़ी शहर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 साल से फरारी काट रहा था
Kekri, Ajmer | Apr 5, 2026 केकड़ी शहर थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।थानाधिकारी ने रविवार सुबह 10 बजे जानकारी दी।एक किलो अवैध अफीम जब्त मामले में अफीम की आपूर्ति में संलिप्त आरोपी रामकुमार जाट निवासी डसाणियो का खेड़ा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।जिसे गिरफ्तार कर लिया।