पत्थलगांव: मक्कापुर में पानी के लिए जंग, 2 किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण, नल-जल योजना बनी शो पीस
जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्जापुर के मक्कापुर में इन दिनों भीषण जल संकट गहराता जा रहा है। यहां दर्जनों परिवार रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव में पानी का एकमात्र सहारा एक बोरिंग है, जो सभी जरूरतों को पूरा करने में नाकाफी साबित हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और भी बदतर हो जाते