मिर्ज़ापुर: महाकुंभ 2025 और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने विंध्यधाम का किया निरीक्षण
महाकुंभ 2025 और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या की दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की शाम चार बजे विंध्य धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान विंध्य विद्यापीठ परिसर में बने रैन बसेरा, रेहड़ा चुंगी सड़क मार्ग, नई और पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट मार्ग, परिक्रमा पथ का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।