मिर्ज़ापुर: घंटाघर चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जलाई महंत राजू दास की तस्वीर, विवादित पोस्ट पर कार्यकर्ता जता रहे नाराज़गी
घंटाघर चौराहा पर सपाइयों ने महंत राजू दास का तस्वीर जलाकर विरोध किया। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का फेसबुक पर विवादित पोस्ट से सपा कार्यकर्ता आग बबूला थे। अखिलेश यादव ने स्व. मुलायम सिंह यादव की फोटो लगाकर फेसबुक पर लिखा था अगर आप कुंभ जा रहे हैं तो इस देश के पीडीए के भगवान के दर्शन जरूर करें। महंत राजू दास ने इस पोस्ट को शेयर कर आपत्तिजनक पोस्ट किया।