मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के बिरोही रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी
बताते चले कि मंगलवार की सुबह 10:34 पर विंध्याचल के विरोही रेलवे स्टेशन के आउटर पर। सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक धुआं ब्रेक बाइंडिंग होने से निकलने लगा जिससे यात्रियों में अपरा तफरी मच गई। लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन को रोका गया। जीआरपी। आरपीएफ। और विंध्याचल पुलिस ने धुएं पर काबू पाया। ब्रेक को सही कर ट्रेन को 1 घंटे बाद रवाना किया गया।