सिमडेगा: देव स्नान पूर्णिमा पर महाप्रभु जगन्नाथ का शाही स्नान
सोमवार को सुबह 11 बजे सिमडेगा के तामड़ा व बीरूगढ़ सहित विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में देव स्नान पूर्णिमा पर महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का शाही स्नान कराया गया। कलश जल से स्नान के बाद भगवान ने गजवेश में दर्शन दिए। पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद वितरण हुआ, बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।