बस्ती: बस्ती सदर तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 मामले आए सामने, 6 का मौके पर हुआ निस्तारण
Basti, Basti | Mar 17, 2025 बस्ती सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने पहुंचकर आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी व उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। एसडीएम सदर ने जानकारी देते हैं बताया कि कुल 45 मामले आए थे। 6 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। बाकी के लिए टीमों का गठन किया गया है।