सागर नगर: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिला कार्यालय में ध्वजारोहण व ध्वज यात्रा का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सागर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार सुबह 9 बजे जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उत्साहपूर्ण माहौल में ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा संविधान चौक तक गई उसके बाद वापस जिला कार्यालय जाकर समापन हुआ।