गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित नगर पंचायत घघसरा में बिसरी-मेहंदिया संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का नगर अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, नगर अध्यक्ष दुबे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।