मिर्ज़ापुर: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा बढ़ाई गई, आयुक्त, आईजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार की रात आयुक्त, आईजी, डीएम और एसएसपी निरीक्षण करने पहुंचे। इसके अलावा नगर क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर भी जांच की गई।