चरखारी: खरेला में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
महोबा पुलिस महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना खरेला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त बालादीन प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।