सरधना: ईदगाह रोड पर जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरा युवक, दर्दनाक मौत; अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम हुआ
सरधना देहात क्षेत्र के ईदगाह रोड पर जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शुक्रवार देर शाम 5 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया।