सूर्या चौहान के नाम पर लगा ‘सूर्या चौक’ का बोर्ड, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #वायरल #वीडियो #न्यूज़ #यूपी
गाजियाबाद में बकरीद के दौरान हुई सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद अब उनके नाम पर “सूर्या चौक” का बोर्ड लगाए जाने का मामला चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक चौराहे पर “सूर्या चौक” नाम का बोर्ड दिखाई दे रहा है, जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का नाम भी अंकित है।
वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से इस बोर्ड की आधिकारिक स्थापना को लेकर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि सूर्या चौहान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।
Parliament Street, New Delhi | Jun 11, 2026