पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया जांच अभियान, बाइक चालकों में मचा हड़कंप
Purnea East, Purnia | May 9, 2026
पूर्णिया एसपी के निर्देश पर शनिवार को देर शाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने को लेकर जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों के बीच हरकंप मच गया। पुलिस से बचने के लिए वाहन चालक इधर-उधर से खुद को बचाते अन्य मार्गो से निकलते नजर आए।