पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के बाल कृष्णनगर मोहल्ले में नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने पर एक दंपती को नशेड़ियों ने पीटा
Purnea East, Purnia | Jun 21, 2026
पूर्णिया शहर के कोर्ट स्टेशन स्थित बाल कृष्णनगर मोहल्ले में नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने पर एक दंपती को नशेड़ियों के द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई स्मैक बेचने और नशेड़ियों के जमावड़े का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों को लात-घूंसों से पीटा और पति की गर्दन मरोड़कर जान लेने की कोशिश की।पीड़ित परिवार ने पुलिस से कारवाई की मांग की