मौदहा: मौदहा में बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया
आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट, अघोषित कटौती, महंगी दरों और स्मार्ट मीटरों में कथित गड़बड़ियों के विरोध में मौदहा कस्बे में प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं