चरखारी: चरखारी पुलिस ने अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के गौरहारी गांव में रास्ते को लेकर विवाद में अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाले वांछित आरोपी रामगोपाल राजपूत को चरखारी पुलिस ने राठ रोड स्थित बड़ी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है। मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।